दोस्तों बुरे समय में हम भगवान को कोसते है की वह हमारे साथ ऐसा क्यों कर रहा है। हमने ऐसा कौन सा पाप किया है। जिसकी सजा हमें मिल रही है। भगवान के कुछ भी करने के पीछे भगवान की सोच क्या होती है। यह समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। God Hindi Story भगवान जो भी करता है अच्छा ही करता है।
God Hindi Story भगवान जो भी करता है अच्छा ही करता है।

यह कहानी अखबर और बीरबल के बारे में है। एक बार अखबर की ऊँगली बुरी तरह से घायल हो गयी। यह बात बीरबल को पता चली। बीरबल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा – भगवान जो भी करता है, अच्छा ही करता है।
बीरबल द्वारा यह बात कहें जाने पर अखबर को बहुत ही गुस्सा आया। अखबर के आदेश पर बीरबल को सजा के तौर पर ७ दिन के लिए जेल में ड़ाल दिया गया।

अगले ही दिन अखबर शिकार खेलने जंगल में चले गए। शेर का पीछा करते – करते अखबर सैनिकों से दूर हो गए और रास्ता भटक गए। आदिवासियों द्वारा अखबर को पकड़ लिया गया।
Read More – Think and Grow Rich in Hindi
वे सभी अखबर की बलि चढ़ाने के लिए तैयारी करने लगे। ऐसे समय में अखबर को बीरबल की याद आयी। अखबर सोचने लगा। अगर बीरबल होता तो वह मुझे अपनी चतुराई से बचा लेता।
तभी उन आदिवासियों की नजर अखबर की घायल ऊँगली पर पड़ी। सरदार ने कहा – इसे छोड़ दो। इसकी बली नहीं दी जा सकती। यह बली अपूर्ण है।

अखबर को छोड़ दिया गया। अखबर सोचने लगा – बीरबल ने सही ही कहा था। भगवान जो भी करता है, अच्छा ही करता है। अगर मेरी ऊँगली न कटी होती तो मैं बली चढ़ गया होता।
Read More – Law of Karma Hindi Kahani
उन्होंने आदेश दिया। बीरबल को छोड़ दिया जाए और मेरे सामने पेश किया जाए। बीरबल को अखबर के सामने लाया गया।
बीरबल को देखते ही अखबर बोले – तुमने सही ही कहा था। भगवान जो भी करता है, अच्छा ही करता है। तभी अखबर ने बीरबल से पूछा – मेरी जान बचने के कारण मेरे साथ तो अच्छा हुआ।
तुम तो जेल में बंद कर दिए गए थे। तुम्हारे लिए इसमें अच्छा क्या है। बीरबल ने कहा – अगर तुम मुझे जेल में ना डालते तो मैं आपके साथ शिकार पर जाता।

वे लोग मुझे भी पकड़ लेते। आप बली के लिए अपूर्ण थे इसलिए आपको छोड़ दिया जाता और मेरी बली दे दी जाती। भगवान ने मुझे जेल में बंद करवाकर अच्छा ही किया।
Read More – Moral Story in Hindi Short
दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आपके साथ जो कुछ भी हो रहा है। वह अच्छा ही हो रहा है। अगर आप निराश हो या फिर आपका बुरा समय चल रहा है।
यह सब भगवान ने कुछ सोच समझकर ही किया है। शायद आपके साथ इससे भी बुरा हो सकता था। भगवान आपको उससे बचा रहा हो। यानी के अगर आपके साथ कुछ बुरा हो रहा है।

इसमें आपका ही भला है क्योकि जो भी किया गया है। वह सोच समझकर ही किया गया है। भले ही थोड़ा समय लग जाए लेकिन आपको इसका रिजल्ट जरुर मिलेगा। क्योकि भगवान जो भी करता है, अच्छा ही करता है।
आप इस बारे में क्या सोचते है। मुझे कमेंट करके जरुर बताइयेगा।
दोस्तों बीरबल अखबर के नौ रत्नों में से एक था। बीरबल को उसकी बुद्धि के लिए जाना जाता है। उसके पास हर बात का हल था।
आपको अखबर और बीरबल के किस्सों को पढ़ना चाहिए। आपको बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा। मैंने नीचे कुछ किताबों का सुझाव दिया है। जिसमें अखबर और बीरबल के किस्सों के बारे में बताया गया है।
बीरबल अपनी चतुराई से हर बात का समाधान कर देता था। आपको अखबर और बीरबल के किस्से मजेदार भी लगेंगे और सीखने के लिए भी बहुत कुछ मिलेगा।
Watch This Video With Animation
Note – The Motivational Story (Hindi Kahani) and Inspirational Story (Moral Stories) shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You
इन्हें भी पढ़ना मत भूले
- Inspiring Stories in Hindi अपनों की कीमत
- A Short Story in Hindi with Moral
- Failure Stories in Hindi पागलपन और जिद
- Moral Stories in Hindi in Short कौन सही कौन गलत
- How to Wake Up Early in the Morning in Hindi
Like My Facebook Page – https://www.facebook.com/ankurrathimotivation