दोस्तों आज की Story for Child in Hindi सच्चे ज्ञान का अर्थ समझने पर आधारित है। कभी – कभी हमारी जिंदगी में ऐसा वक़्त आता है। जब हम अपने आपको समझदार समझने लगते है और ऐसे वक़्त में अगर कोई हमसे कहता है की हमे अभी और सीखने की जरूरत है तो हमे गुस्सा आ जाता है। आइये एक Hindi Moral Story से एक बात को अच्छे तरिके से समझते है। Story for Child in Hindi | सच्चा ज्ञान कैसे मिलता है
Story for Child in Hindi

एक बार की बात है। एक ब्राह्मण ने भागवत का अध्ययन किया। भागवत पढ़ने के बाद वह ब्राह्मण अपने आपको महाज्ञानी समझने लगा। यानी की उसे अपनी विद्या पर घमंड होने लगा।
एक दिन वह राजा के दरबार में जा पहुँचा। राजा ने उसका आदर सत्कार किया और उससे पूछा – मैं आपकी क्या मदत कर सकता हूँ।
यह सुनकर वह ब्राह्मण बोला – हे राजन मैंने बहुत से ग्रंथो का अध्ययन किया है। जिसके कारण मुझे बहुत से ज्ञान की प्राप्ति हुई है।
मैं आपको भागवत पढ़ा कर वह सारा का सारा ज्ञान आपके साथ बाटना चाहता हूँ।
Read More – Motivational Kahani in Hindi
राजा उस ब्राह्मण की बात सुनकर मन ही मन मुस्कुराया और सोचने लगा की जिसने भागवत का अध्ययन किया हो। वह गहन चिंतन शील व्यक्ति होना चाहिए और ऐसा व्यक्ति कभी भी अपनी विद्या का प्रदर्शन नहीं करेगा।
उस राजा ने अच्छे तरिके से सोच विचार कर उस ब्राह्मण से कहा – हे ब्राह्मण मेरे विचार से आपको अभी भी गहन अध्य्यन करने की आवश्यकता है।
राजा की बात उस ब्राह्मण को बहुत ही अपमानजनक लगी। वह ब्राह्मण मन ही मन सोचने लगा की यह राजा तो इस बात को ऐसे बोल रहा है की मानो इसने भागवत का अध्ययन कर रखा हो।
वह ब्राह्मण राजा के यहाँ काम करना चाहता था इसलिए उसने राजा से कुछ नहीं कहा और चुप चाप वहाँ से उठकर अपनी कुटिया की ओर चल दिया। उसने पहले से बेहतर बनने के लिए फिर से ग्रंथो का अध्ययन करना शुरु कर दिया।
सभी ग्रंथों का अध्ययन करके वह ब्राह्मण फिर से राजा के पास गया। उस राजा ने फिर से उस ब्राह्मण को ओर भी अधिक अध्ययन करने की सलाह दी।
यह सुनकर उस ब्राह्मण को क्रोध आ गया लेकिन वह फिर से चुप रहा क्योकि उसे उस राजा के यहाँ काम करना था।
Read More – Motivational Kahani
वह चुप – चाप उठा और फिर से अपनी कुटिया में वापस आ गया। अब उस ब्राह्मण को एक सवाल अंदर ही अंदर खाने लगा।
सवाल था की मेरे ज्ञान में ऐसी कौन सी कमी है की राजा हर बार इतने आत्मविश्वास से कह देता है की अभी तुम्हे ओर भी अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है।
उसके मन में यह सवाल चलता रहा और उसने फिर से ग्रंथो का अध्ययन करना शुरू कर दिया। अब की बार वह राजा के पास नहीं गया और ग्रंथो का अध्ययन करता रहा।
धीरे – धीरे उसे सब कुछ समझ में आने लगा और उसका अपने ज्ञान पर से अहंकार खत्म होने लगा। उसे राजा के पास गए बहुत दिन हो गए।
राजा उस ब्राह्मण का इंतज़ार करता रहा लेकिन वह ब्राह्मण राजा के पास नहीं गया। एक दिन राजा उस ब्राह्मण की खोज में निकल पड़ा।
बहुत दिन इधर – उधर खोजने के बाद राजा को उस ब्राह्मण की कुटिया मिल गया। राजा उस ब्राह्मण के पास गया और उसे अपने हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
इसके बाद राजा ने कहा – मैं आपको शिष्य बनना चाहता हूँ और आपके द्वारा अर्जित किये गए ज्ञान की प्राप्ति करना चाहता हूँ।
राजा की बाते सुनकर वह ब्राह्मण बोला – हे राजन आपको ज्ञान प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। सच्चा ज्ञान इंसान के अंदर ही छिपा होता है।
Story for Child in Hindi
दोस्तों इस Story for Child in Hindi से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की अगर आप अपने आपको दुसरो से समझदार समझते है तो आपसे बड़ा मुर्ख इस दुनिया में कोई भी नहीं है। ज्ञान का कभी भी दिखावा नहीं किया जाता है।
आपको ये Story for Child in Hindi कैसी लगी मुझे अपने comment के द्वारा जरूर बताइयेगा। Story for Child in Hindi | सच्चा ज्ञान कैसे मिलता है
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You
Follow Me on Social Media Platforms
Instagram – https://www.instagram.com/ankurrathi93/
Facebook – https://www.facebook.com/AnkurRathiMotivation/
Twitter – https://twitter.com/rathiankur19933
इन्हें भी पढ़ना मत भूले
- Hindi Me Kahani | अच्छे दिन नहीं आयेंगे
- Trust Motivational Story in Hindi | बड़ा बनना है
- Dream Motivational Speech in Hindi
- Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi
- Thugs of Hindostan Moral Story | यह खजाना आपको मिल सकता है
अगर आप ऐसी ही और भी Video को Animation के साथ देखना चाहते है। आप मुझे मेरे YouTube Channel पर Subscribe कर सकते है। Thank You
धमंड आदमी के सोचने की शक्ति को नष्ट कर देता है और जब उसे वास्तविक ज्ञान होता है तो समझ आता है कि “सच्चा ज्ञान तो इंसान के अंदर ही छिपा होता है.
Thank you for your valuable feedback
Nice