दोस्तों हर इंसान की आँखों में कुछ सपने होते है और उन सपनो को पूरा करने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है। अब एक मिनट के लिए सोच कर देखो। अगर इतनी मेहनत करने के बावजूद भी आपको आपकी मेहनत का फल ही ना मिले तो आप को कैसा लगेगा। ऐसा ही हो रहा है हमारे इस महान देश में हमारे किसान भाइयो के साथ। Hindi Me Kahani | अच्छे दिन नहीं आयेंगे
Hindi Me Kahani

आज की मेरी हिंदी में कहानी किसान भाइयो के लिए है। मेरे किसान भाइयो को कितनी मेहनत करनी पड़ती है और इन्हे इसके बदले क्या मिलता है।
ये सब मैं आपको एक Hindi Me Kahani से समझाता हूँ।
एक गाँव में एक गरीब किसान अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ रहता था। उसके पास कोई भी अतिरिक्त इनकम का साधन नहीं था।
उसके पास सिर्फ कुछ जमीन थी। जिसमे वह अनाज उगाकर अपना और अपने परिवार का गुजारा किया करता था।
Read More – Motivational Kahani in Hindi
उसकी पत्नी और अच्छे मिलकर खेतो में पूरी लगन से काम किया करते थे। इस बार फिर उन्होंने अपने खेतो में अनाज लगाया और फसल भी काफी अच्छी हुई।
सभी लोग फसल को देखकर काफी खुश थे क्योकि इस फसल की कीमत से ही उनका इस साल का खर्चा चलने वाला था।
आखिर फसल काटने का समय आ ही गया। किसान और उसकी पत्नी ने मिलकर फसल की कटाई शुरू कर दी।
किसान ने अपनी पत्नी से कहा – मैं कल ही शहर जाकर फसल को अच्छे दामों पर बेच दूँगा। अगले ही दिन किसान सुबह उठकर शहर जाने के लिए तैयार हो गया।
उसने अपने प्यारे बच्चो के सर पर हाथ फेरते हुए कहा – आज मैं शहर से तुम्हारे पढ़ने के लिए कुछ किताबे और नए कपड़े लेकर आऊँगा।
किसान के बच्चो ने खा – पिताजी किताबे ले आना, कपड़े मत लाना। माँ की साडी फट गयी है। आप माँ के लिए नई साडी ले आना। माँ फ़टी हुई साडी में अच्छी नहीं लगती। किसान ने कहा ठीक है।
Read More – Motivational Kahani
किसान ने अपनी पत्नी से कहा – मैं तुम्हारे लिए एक साडी और घर के लिए राशन ले आऊँगा। पति की बात सुनकर पत्नी बोली – राशन तो ठीक है लेकिन आप साडी मत लाना।
आप अपने लिए जूते ले आना। आप के जूते फट गए है। आप को नंगे पैर ही खेत और बाहर जाना पड़ता है। पत्नी की बात सुनकर पति ने कहा ठीक है और शहर की ओर चल दिया।
किसान ने मंडी पहुँचकर दूकान वाले से अनाज की कीमत लगाई। उस दूकान वाले ने अनाज की बहुत ही कम कीमत बताई। किसान ने कहा – यह तो बहुत ही कम कीमत है।
यह सुनकर दूकान वाला बोला – इस अनाज की यही कीमत लगेगी। बेचना है तो बेचो नहीं तो जाने दो। किसान के पास कोई दुसरा रास्ता नहीं था।
उसे कम कीमत में ही अनाज बेचना पड़ा और घर की ओर चल दिया। किसान रातसे में सोचने लगा की इन पैसों में बिजली का बिल देना है।
बीज वाले के पैसे देने है, खाद वाले के पैसे देने है और खेत में जो पानी दिया है। उसके भी पैसे देने है। सारे के सारे पैसे तो ऐसे ही खत्म हो जाएंगे और मेरे पास कुछ भी नहीं बचेगा।
वह यह सब सोचते – सोचते घर पहुँच गया। उसकी पत्नी और बच्चे घर के बाहर उसका इंतज़ार कर रहे थे। अपने पिता को देखते ही बच्चो ने जोर – जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
माँ, पिताजी आ गए, यह कहकर वे अपने पिता से जाकर चिपक गए और बोले पिताजी हमारे लिए कौन – कौन से किताबें लाये।
Read More – Why Do We Feel Thirsty in Hindi | हमें प्यास क्यों लगती है
किसान ने उदासी के साथ अपने बच्चो के सर पर हाथ फेरा और कहा बच्चो आज दूकान बंद थी। मैं अगली बार जब बाजार जाऊँगा। तुम्हारे लिए किताब ले आऊँगा।
किसान की पत्नी समझ गयी की फसल के सही दाम नहीं मिले है। किसान ने अपनी पत्नी से कहा – मैं तुम्हारी साडी भी भूल गया।
पत्नी ने कहा – साडी को तो रहने दो। कम से कम आप अपने लिए जूते तो ले ही आते। खेतो में गंदा पानी होता है, कीड़े – मकोड़े भी होते है।
आप खेत में कब तक नंगे पैर काम करते रहेंगे। यह बोलते हुए उसने अपनी साडी का फटा हुआ पल्लू उठाया और आँखों से आँशु पोछने लगी।
यह देखकर पति की आँखों से भी आँशु छलकने लगे लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे को दिलाशा दते रहे। उस रात उन्होंने खाना भी नहीं खाया और सो गए।
वे सभी फिर से एक नई उम्मीद और आशा के साथ उठे और खेतो में काम पर लग गए। उन सभी ने अपने सपनो को अपनों आँखों में ही छिपा लिया।
Hindi Me Kahani | अच्छे दिन नहीं आयेंगे
दोस्तों यह Hindi Me Kahani हमे बताती है की ऐसी जिंदगी होती है ज्यादातर किसानों की। अगर आपने किसी किसान की हालत देख ली तो आपको मन आँशु से भर जाएगा।
इस मैसेज को आप जितने लोगो तक पहुँचा सकते है। पहुँचा दीजिये। मैं तो यह ही सोचता हूँ की ना जाने किसानो के लिए कब अच्छे दिन आएंगे। Hindi Me Kahani | अच्छे दिन नहीं आयेंगे
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You
Follow Me on Social Media Platforms
Instagram – https://www.instagram.com/ankurrathi93/
Facebook – https://www.facebook.com/AnkurRathiMotivation/
Twitter – https://twitter.com/rathiankur19933
इन्हें भी पढ़ना मत भूले
- Trust Motivational Story in Hindi | बड़ा बनना है
- Dream Motivational Speech in Hindi
- Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi
- Thugs of Hindostan Moral Story | यह खजाना आपको मिल सकता है
- Log Dhoka Kyu Dete Hai | प्यार में धोखा क्यों मिलता है
अगर आप ऐसी ही और भी Video को Animation के साथ देखना चाहते है। आप मुझे मेरे YouTube Channel पर Subscribe कर सकते है। Thank You