Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi दोस्तों जॉन नाम का एक लकड़हारा, एक कंपनी में ५ साल से काम कर रहा था, लेकिन उसे अभी तक प्रमोशन नहीं मिला। कुछ ही दिनों बाद बिल नाम का एक लकड़हारा उस कंपनी में आया और उसे एक साल के अंदर ही प्रमोशन मिल गया। जॉन को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। इसके लिए उसने अपने बॉस से बात करी।
उसके बॉस ने कहा – तुम आज भी उतने ही पेड़ काटते हो जितने की ५ साल पहले काटते थे। अगर तुम पहले से अधिक पेड़ काटोगे तो हम तुम्हारा भी प्रमोशन कर देंगे।
अब जॉन पेड़ काटने के लिए पहले से भी ज्यादा देर तक काम करने लगा लेकिन फिर भी ज्यादा पेड़ नहीं काट पाया। उसने यह बात अपने बॉस को बताई।
बॉस ने कहा – शायद बिल कुछ ऐसा जानता है। जो मैं और तुम नहीं जानते। जॉन, बिल के पास गया और पूछा – वह ज्यादा पेड़ कैसे काट लेता है। बिल ने कहा – मैं हर पेड़ काटने के बाद दो मिनट के लिए काम रोक देता हूँ और अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज करता हूँ।
Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi

जितने वाले कोई अलग काम नहीं करते।
वे हर काम अलग ढंग से करते है।
– शिव खेड़ा
यह मेरा कहना नहीं है। यह कहना है शिव खेड़ा जी का। उन्होंने बताया की जितने वालो को यही गुण दुसरो से अलग करती है। आज मैं आपके साथ जितने वाले लोगो के कुछ गुण बताने वाला हूँ।
-
Importance of Attitude (Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi)
आपका attitude ही आपको आपकी जिंदगी में winner बनाता है। आपकी जिंदगी में आयी कोई भी समस्या कितनी जल्दी ख़त्म होगी।
यह आपके attitude पर निर्भर करता है। आपके attitude का आपकी जिंदगी में कितना बड़ा role है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ।
यह कहानी है। डेविड और गोलियथ की, डेविड जब अपने भाई से मिलने गया तो उसे पता चला की वहाँ पर एक राक्षस की दहशत है।
डेविड ने कहा – आप लोग उस राक्षस से लड़ते क्यों नहीं है। उसके भाई ने कहा – वह राक्षस इतना बड़ा है की उसे मारा नहीं जा सकता।
डेविड ने जवाब देते हुए कहा – आप सभी लोग गलत है। सच तो यह है की वह राक्षस इतना बड़ा है की उस पर लगाया गया एक भी निशाना चूक नहीं सकता। इसके बाद डेविड उस राक्षस से लड़ा और उसने एक गुलेल से उसे मार डाला।
यहाँ से आप समझ गए होंगे की आपका attitude ही आपको आपकी जिंदगी में winner बनाता है। Harvard University में एक study के दौरान पता चला है की 85% लोगो को promotion उनके attitude के कारण मिलता है। केवल 15% लोगो को promotion उनकी knowledge और intelligence के कारण मिलता है।
अगर आप अपनी जिंदगी में मौजूद किसी भी समस्या से बाहर आना चाहते है तो उस समस्या के प्रति अपना एक positive attitude बनाइये।
-
Success (Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi)
अगर आप किसी भी कामयाब इंसान की सफलता की कहानी जानेंगे तो आप पाएंगे की वह इंसान बहुत सी असफलताओ को पार करके कामयाब बना है।
आपने अपनी जिंदगी में कितनी असफलताओ का सामना किया है। लोगो को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता। उन्हें तो बस result चाहिए।
मैं आपको एक ऐसे इंसान की कहानी सुनाता हूँ। जिसने सफल होने से पहले असफलताओ का समुन्द्र पार किया।
उस आदमी ने २१ साल की उम्र में व्यापार में असफलता प्राप्त की, २२ साल की उम्र में वह चुनाव में हार गया, २४ साल की उम्र में उसने फिर से व्यापार में असफलता का सामना किया, २६ साल की उम्र में उसकी पत्नी की मृत्यु हो गयी।
२७ साल की उम्र में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया, ३४ साल की उम्र में वह चुनाव में हार गया। ४५, ४७ और ४९ साल की उम्र में भी उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा लेकिन ५२ साल की उम्र में वह अमेरिका का राष्टपति चुना गया। उस व्यक्ति का नाम अब्राहम लिंकन था।
Read More – Bharosa Kahani in Hindi
अब मैं आपसे एक सवाल पूछता हूँ की क्या आपकी नजर में अब्राहम लिंकन एक असफल इंसान थे। आप एक मिनट के लिए सोचिये। उन्होंने इतनी असफलताओ का सामना किया।
अगर वे चाहते तो मैदान छोड़ सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योकि वे जानते थे की हार केवल एक भडकाव थी, सफर का अंत नहीं।
ऐसी ही कहानियो की एक लम्बी लिस्ट है। एक बच्चे को स्कूल से यह कहकर निकाल दिया गया की यह मंदबुद्धि है। बड़ा होकर वह बच्चा थॉमस एडिसन बना। क्या आप उसे असफल मानेंगे।
Walt Disney को बहुत से अखबारों ने यह कहकर काम देने से मना कर दिया की वे कार्टून नहीं बना सकते लेकिन आपका बचपन प्रसिद्ध कार्टून मिक्की माउस के साथ हँसते हुए बीता होगा। क्या आप वाल्ट डिज्नी को असफल मानेंगे।
मैं आपको ऐसी ही बहुत सी कहानी सुना सकता हूँ। इन सब कहानियों में एक बात समान है। ये सभी लोग अपने रास्ते में आयी असफलताओ से कभी भी नहीं डरे क्योकि ये सभी जानते थे की कामयाब होने के लिए इन सभी असफलताओ को पार करना होगा।
-
Self – Esteem (Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi)
आप अपने बारे में क्या सोचते है। यह बात आपकी जिंदगी में बहुत ही अधिक मायने रखती है। अगर आप सोचते है की आप अपनी जिंदगी में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते तो आप कभी भी कुछ बड़ा हासिल नहीं कर पाएंगे।
वही दूसरी ओर, अगर आप सोचते हो की आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ कर सकते हो तो आप सच में बहुत कुछ बड़ा कर जाओंगे इसलिए आपका ध्यान हमेशा ही high self-esteem की ओर होना चाहिए।
एक बार की बात है। एक युवक एक स्टेशन से गुजर रहा था। वहाँ पर एक भिखारी पेंसिलों से भरा हुआ कटोरा लेकर बैठा हुआ था। उस युवक ने उस कटोरे में कुछ पैसे डाले और आगे बढ़ गया।
जब वह ट्रैन में जाकर बैठा तो उसे कुछ याद आया। वह तुरंत ही ट्रैन से उतर गया और उस भिखारी के पास गया। इसके बाद उसने उस कटोरे में से कुछ पेन्सिले उठा ली और कहा – मैं इन पैसों के बदले कुछ पेन्सिले लूँगा।
तुम एक व्यापारी हो और मैं भी, इतना कहने के बाद वह फिर से ट्रैन में जा बैठा। कुछ महीनो बाद वह व्यक्ति एक पार्टी में गया। उसी पार्टी में वह भिखारी भी सूट और टाई पहने मौजूद था।
Read More – Fear of Failure Moral Story in Hindi
उस भिखारी ने उस व्यक्ति को पहचान लिया। भिखारी ने उस व्यक्ति के पास जाकर वह पेन्सिल वाली बात याद दिलाई। उस व्यक्ति ने पूछा – तुम यहाँ क्या कर रहे हो।
वह भिखारी बोला – आप नहीं जानते लेकिन उस दिन आपने मुझे भीख न देकर सम्मान दिया। आपने मुझे बताया की मैं भी आप ही की तरह एक व्यापारी हूँ। आपके जाने के बाद मेरे मन में आया की मैं भीख क्यों माँग रहा हूँ। मेरा आत्मसम्मान जाग उठा और आज मैं यहाँ हूँ।
अब आप समझ गए होंगे की self-esteem आपकी जिंदगी में कितना मायने रखता है। यह आपके काम करने की क्षमता को बड़ा सकता है। आपको अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको high self-esteem और low self-esteem वाले लोगो में अंतर बता देता हूँ।
High self-esteem वाले लोगों के पास बात करने के लिए creative ideas होते है। उन्हें दुसरो की फिर्क होती है। इनके पास हमेशा ही बात करने के लिए काम की बाते होती है और वे givers होते है।
Low self-esteem वाले लोग ideas के बजाय लोगो की बाते करते है या फिर ये भी कह सकते है की बुराई करते है। ये दुसरो के बारे में कभी भी नहीं सोचते।
ये अक्सर ही दूसरे लोगो से argue करते रहते है। ये लोग giver नहीं taker होते है। अब आप समझ गए होंगे की आपके पास high self-esteem होना कितना जरुरी है।
-
Goal Setting (Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi)
बहुत समय पहले एक गुरु अपने शिष्यों को तीर चलाना सीखा रहे थे। उन्होंने एक लकड़ी की चिड़ियाँ को पेड़ पर रखकर उसकी आँख पर निशाना लगाने को कहा।
उन्होंने अपने एक शिष्य को बुलाकर पूछा – बताओ तुम्हे क्या दिख रहा है। उस शिष्य ने कहा – मुझे पेड़, पत्ते, आकाश, चिड़ियाँ और उसकी आँख दिख रही है।
गुरु ने उस शिष्य को अलग खड़ा कर दिया और दूसरे शिष्य को बुलाकर फिर से वही सवाल पूछा।
उस शिष्य ने जवाब दिया। मुझे सिर्फ उस चिड़ियाँ की आँख दिख रही है। यह सुनते ही गुरु ने कहा – तीर चलाओ। वह तीर सीधा जाकर उस चिड़ियाँ की आँख में लगा।
क्या आपने कभी सोचा की ज्यादातर लोग winner क्यों नहीं बन पाते। असलियत में उन्हें पता ही नहीं होता की उन्हें क्या चाहिए यानि की उनके पास कोई goal नहीं होता।
एक बार एक यात्री ने एक चौराहे पर आकर एक व्यक्ति से पूछा – यह रास्ता कहा जाता है। उस व्यक्ति ने पलट कर पूछा – तुम कहाँ जाना चाहते हो। उस यात्री ने कहा – मैं नहीं जानता। यह सुनकर वह व्यक्ति बोला – फिर तो कोई भी रास्ता पकड़ लो क्या फर्क पड़ता है।
Read More – Very Short Stories with Morals
लेखक के अनुसार आपका goal smart होना चाहिए। मैं आपको smart का मतलब अच्छे तरिके से समझा देता हूँ।
S for Specific – यानी की स्पष्ट, उदाहरण – अगर आप वजन घटाने का सोच रहे है तो यह सिर्फ एक इच्छा है। यह goal तब बनेगा। जब आप तय कर लेंगे की आप कितने दिनों में वजन घटाएंगे।
M for Measurable – यानी की जिसे मापा जा सके। अगर आप अपने goal को माप नहीं सकते तो आप उसे प्राप्त ही नहीं कर सकते।
A for Achievable – यानी की हासिल करने के काबिल। आपका goal कठिनाइयों से भरा होना चाहिए लेकिन नामुमकिन नहीं।
R for Realistic – यानी की वास्तविक, अगर कोई इंसान एक दिन में 20kg वजन घटाना चाहे तो यह असम्भव है इसलिए आपका goal वास्तविक होना चाहिए।
T for Time Bound – यानी की समयबद्ध, आपको आपके काम शुरु करने का समय और खत्म करने का समय पता होना चाहिए।
अब आप समझ गए होंगे की आपका goal smart क्यों होना चाहिए।
-
Values and Vision (Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi)
अगर आप दूर का नहीं सोचते तो आप कभी भी सफल नहीं हो सकते। उदाहरण के तौर पर सुबह एक आदमी ने जब अखबार देखा तो अखबार में उसके मरने की खबर गलती से छपी हुई थी।
खबर पढ़ने के बाद उसके होश उड़ गए, फिर उसने सोचा की चलो देखते है। लोगो ने उसके बारे में क्या कहा – अखबार में लिखा था। डायनामाइट का बादशाह मर गया और वह मौत का सौदागर था।
ऐसा इसलिए लिखा था क्योकि उसने डायनामाइट की खोज की थी। यह पढ़ने के बाद वह सोचने लगा की क्या उसे इस तरह याद किया जाएगा। उसने खुद से कहा – मैं ऐसा नहीं चाहता की लोग मुझे इस तरह याद रखे।
Read More – Stories in Hindi
उस दिन के बाद से उसने शांति के लिए काम करना शुरु कर दिया। उस व्यक्ति का नाम अल्फ्रेड नोबेल था। यह उसका vision ही था की आज उसे नोबेल पुरस्कार के लिए याद किया जाता है।
सफल होने के लिए आपको आपकी कीमत पता होनी चाहिए और vision clear होना चाहिए। Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi
दोस्तों ये सब बाते मैंने आपको You Can Win Book से बताई है, अगर आप इस book को खरीदना चाहते है, तो निचे दिए गए link पर click करके खरीद सकते है। Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi
Shiv Khera You Can Win Book Summary in Hindi
Buy You Can Win by Shiv Khera in English

Buy Jeet Aapki (You Can Win) by Shiv Khera in Hindi

Follow Me on Social Media Platforms
Instagram – https://www.instagram.com/ankurrathi93/
Facebook – https://www.facebook.com/AnkurRathiMotivation/
Twitter – https://twitter.com/rathiankur19933
इन्हें भी पढ़ना मत भूले
- Thugs of Hindostan Moral Story | यह खजाना आपको मिल सकता है
- Log Dhoka Kyu Dete Hai | प्यार में धोखा क्यों मिलता है
- Hindi Diwali Story | वो करो जो किसी ने नहीं किया
- Diwali Special Story in Hindi | अमीरों की दिवाली
- Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे
अगर आप ऐसी ही और भी Video को Animation के साथ देखना चाहते है। आप मुझे मेरे YouTube Channel पर Subscribe कर सकते है। Thank You
Bahut hi baadiya Se Explain Kiya Sir aapne, Goal Setting To Sach Me Sabse Jaruri hai
bhot khub sir content kaafi psnd aaya
best topic
very nice