दोस्तों आप में से बहुत से लोगों को आज भी जेब खर्च मिलता होगा लेकिन सवाल यह है की क्या आप अपने जेब खर्च का सही इस्तेमाल करना जानते है। अपने जेब खर्च का सही इस्तेमाल कैसे करे। इस बात को समझाने के लिए मैं आपको एक Money Saving Motivational Story सुनाता हूँ। How to Save Money Motivational Story in Hindi
How to Save Money Motivational Story in Hindi

एक लड़के को उसके पिता जेब खर्च देते थे। उस लड़के की उम्र धीरे – धीरे बढ़ रही थी। साथ ही साथ उसके खर्चे भी बढ़ रहे थे लेकिन उसे जेब खर्च अभी भी उतना ही मिलता था। उसके खर्चो की वजय से उसे महीने का आखिरी हफ्ता तंगी में गुजारना पड़ता था।
उस लड़के ने एक दिन हिम्मत दिखाते हुए। अपने पिता से कहा – पिताजी मेरे खर्चे बढ़ रहे है। अब आपको मेरा जेब खर्च बढ़ा देना चाहिए। पिता ने मुस्कुराते हुए अपने बेटे से कहा – जिस दिन तुम अपने जेब खर्च का सही इस्तेमाल करना सीख जाओंगे। उसी दिन मैं तुम्हारा जेब खर्च बढ़ा दूँगा।
Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग
वह लड़का बार – बार यही सोच रहा था की की जेब खर्च का सही इस्तेमाल करने से क्या मतलब है। एक दिन वह स्कूल जाने के लिए अपने बैग में किताबे रख रहा था। उसने जल्दी – जल्दी में किताबे अपने बैग में भर दी। जिसके कारण कुछ किताबे बच गयी। उसकी माँ यह सब कुछ देख रही थी।
उसने अपने बेटे से पूछा – क्या तुम जानते हो की ये किताबे क्यों बच गयी क्योकि तुमने बैग में किताबो को उलटा सीधा भरा। उसकी माँ ने बैग खाली किया और किताबो को अच्छे तरिके से बैग में लगाया। जिसके कारण सारी की सारी किताबे बैग में आ गयी।
यह देखकर वह लड़का चौक गया। इसके बाद उसकी माँ ने उससे कहा – ठीक इसी तरह अगर तुम अपनी जेब खर्च के बारे में सोचोंगे तो तुम उसका सही इस्तेमाल करना सिख जाओंगे। अब उस लड़के को कुछ – कुछ समझ आने लगा था।
Part Time Jobs for Students in Hindi – Passive Income Ideas
उस दिन के बाद से उस लड़के ने अपने खर्चो को लिखना शुरू किया। महीने के आखिर में उसे पता चल गया की कौन – कौन से खर्चे बेवजय के थे। अगले महीने उसने उन खर्चो को ध्यान में रखा। जिसके कारण उसका जेब खर्च बचने लगा।
जब यह बात उसके पिता को पता चली तो उसके पिता ने उसका जेब खर्च बड़ा दिया। अब वह लड़का अपने बचे हुए पैसों को निवेश भी करने लगा। समय के साथ – साथ वे पैसे बढ़ने लगे।
How to Save Money Motivational Story in Hindi
दोस्तों इस Money Saving Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की अगर आप किसी भी चीज का सही इस्तेमाल करना सीख जाते हो तो वह चीज समय के साथ – साथ बढ़ने लगती है। यकीन नहीं होता तो एक साल तक अपने जेब खर्च का सही इस्तेमाल कर के देख लो। How to Save Money Motivational Story in Hindi
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You
इन्हें भी पढ़ना मत भूले
-
Motivational True Story in Hindi | 8 बजे तक घर आ जाना
-
Psychology of Human Behavior in Hindi – Psychology Facts
-
Best Motivational Success Story in Hindi | यह तो तुम्हारा फर्ज था
-
Why do head hair fall in Hindi | सिर के बाल क्यों झड़ते है
-
Kali Billi Ashubh Kyo Hai | काली बिल्ली अशुभ क्यों है
अगर आप ऐसी ही और भी Video को Animation के साथ देखना चाहते है। आप मुझे मेरे YouTube Channel पर Subscribe कर सकते है। Thank You